रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा – नवादा के नव निर्वाचित सांसद विवेक ठाकुर के द्वारा लगातार विकास कार्य को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। ताकी जनता जनार्दन को दिए बादे व वचन को सार्थक बनाया जा सकें। इस आलोक में नवादा की विकास रेलवे ओवर ब्रिज का रास्ता निर्वाचित सांसद विवेक ठाकुर के द्वारा साफ कर दिया गया है। और बहुत जल्द नवादा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। जिससे नवादा रेलवे गुमटी के पास जाम से लोग निजात पा सकेंगे। भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि नवादा-जमुई पथ पर नवादा शहर स्थित रेलवे गुमटी पर हर रोज लगने वाली भीषण जाम से जल्द मुक्ति मिलेगी। नवादा स्टेशन के समीप लेवल क्रॉसिंग संख्या 33/B1 पर आर.ओ.बी. के निर्माण हेतु बिहार सरकार ने राज्यांश के 75.38 करोड़ रुपए एवं रेलवे अंश 99.05 करोड़ रुपए सहित कुल 174.43 करोड़ रुपए के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने ने बताया कि रेल मंत्री ने हमारे आग्रह पर पूर्व में ही आर.ओ.बी. निर्माण हेतु अपनी सहमति दे दी थी। लेकिन बिहार सरकार की अंश राशि पर सहमति लंबित थी। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में बात किया और इसे अतियावश्यक बताया। और मुख्य मंत्री ने इस कार्य को करने की पहली प्राथमिकता देते हुऐ अपनी सहमती प्रदान कर दिया। जिससे सांसद का पहल पूर्ण हुआ, इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस संवेदनशील निर्णय हेतु समस्त नवादा वासियों की तरफ से हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने चुनाव में हीं बादा किया किया था की हम सभी विकसित नवादा के संकल्प में एक कदम और आगे ले जानें का प्रयास करेंगे। इस कार्य को लेकर आम लोगों में भी खुशी देखा जा रहा हैं। बता दें की रेलवे गुमटी पर घंटों जाम से लोग परेशानियों का सामना कई वर्षों से झेलते आ रहें थे। पर अब बहुत जल्द उन परेशानियों से आजीवन निजात पा लिया जायेगा। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह नवादा का बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे अब मंजूरी मिली है। इस निर्णय से नवादा की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होगा। समस्त नवादा वासियों में हर्ष का माहौल है।









