रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा:-एससी एसटी आरक्षण में सब कैटिगरी बनाए जाने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और जगह-जगह सड़क जाम कर इस पर विरोध दर्ज किया. इस दौरान शहर के पटेल चौक पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में सड़क जाम भी किया गया. जहां इमाम गजली ने कहा कि संविधान मैं दिए गए आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने कहा कि इसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है अगर किसी बात नहीं बनी तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोग जनशक्ति पार्टी के इस आंदोलन में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनकर रही है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 393









