रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शेखपुरा जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय, कर्यानंद शर्मा भवन, लोकनाथ आजाद पथ, स्टेशन रोड शेखपुरा में पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में शुरू हुई । बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के वजह से देश के जीडीपी का 81% कर्ज पूरे देश पर है । पहले 10.8 लाख करोड़ चुकाना पड़ता था, मोदी के सत्ता में आने के बाद अब यह बढ़कर 23.7 लाख करोड़ ब्याज चुकाना पड़ता है ।
अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है । अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ रही है, जो भारत के लोकतंत्र को खोखला कर रहा है । इस देश की 10% आबादी देश की दौलत का 74% हिस्सा है । देश में चार प्रतिशत लोग हैं जो टैक्स 14 प्रतिशत भुगतान करते हैं इस देश की बहुसंख्यक आबादी जिनके पास 3% दौलत है, टैक्स के रूप में वह भुगतान करता है 74% । जिसके वजह से गरीब किसान और मजदूर आत्महत्या करने के लिए मजबूर होते हैं ।उन्होंने कहा कि देश के अंदर आम किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाओं के हितों में केंद्र की सरकार कोई भी कदम नहीं उठा पा रही है। केंद्र के पैटर्न पर ही बिहार सरकार के भी अपने राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है,
किसन- मजदूर, छात्र- नौजवानों और महिलाओं के लिए अहितकर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार के अंदर 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही कमर कस रखी है, आप साथियों को भी गांव-गांव में और सभी वुथो के अंदर वुथ कमिटी का गठन करें और पार्टी की सदस्यता बनाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कारगर कदम उठाएं। कामरेड प्रभाकर ने जिला परिषद के साथियों से आवाहन करते हुए कहा कि गांव के अंदर जनता के जो समस्याएं हैं, उसको लेकर आप पूरी ताकत के साथ जन- गोलबंदी कर संघर्ष और आंदोलन की धार को तेज करें।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि पार्टी जिला परिषद में कई महत्वपूर्ण फैसला लिये गये है। हमारे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव में जाकर जनता के ज्वलंत सवालों को चिन्हित करेंगे एवं किसानों – मजदूरों, छात्र- नौजवानों और महिलाओं को संगठित कर 28 सितंबर को शेखपुरा समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन करेंगे, जिसमें पार्टी के राज्य केंद्र एवं पार्टी के नेता और विधायक शामिल होंगे। जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी जाएगी एवं इसकी तैयारी एवं पार्टी की मजबूती के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें पार्टी के जिला नेताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें राज्य से शिक्षा देने वाले शिक्षकगण भी आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के मजबूती के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान एवं शाखों की गठन करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी के सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, वरिष्ठ नेता शिवबालक सिंह, धुरी पासवान, निधीश कुमार गोलू, जीशान रिजवी, ललित शर्मा ,अनिल कुमार दास, मालती देवी, साबो देवी, सुदीन मांझी, राजेंद्र महतो, धनंजय पांडेय, जय राम मांझी समेत अन्य जिला परिषद के सदस्य उपस्थित थें ।









