रिपोर्ट -:सुनील कुमार

शेखपुरा डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम कैलेट्रेट स्थित मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।समीक्षा बैठक में कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आधार अच्छादन, पी॰एम॰ किसान योजन, किसान क्रेडिट कार्ड, धान का बीज वितरण, खाद की आपूर्ति, यांत्रिकरण मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मत्स्य, पशुपालन प्याज भंडारण आदि से संबंधित जानकारी दियें। आधार का कुल लक्ष्य 41895 में से 40648 बैंक खाता से अच्छादन कर लिया गया है। शेष 1295 आधार पेंडिग है। जिसको डीडीसी द्वारा ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित आवेदन को अपने स्तर से सत्यापित करेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बिचड़ा शत्-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया तथा खरीफ विपणन जैसे बाजरा, ज्वार, अरहर, मक्का में 66.67 क्वीं॰ एवं मक्का का 58.90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। शेष बीज वितरण पेंडिंग है। जिसको पूरा करने को कहा गया। कृषि यांत्रिकरण में कुल 500 यांत्रिकरण का परमिट जेनरेट किया गया है। शेष 213 यंत्र किसानों द्वारा क्रय किया गया जिसमें 3.60 लाख रूपये कम्पनी को भुगतान हेतु भेजा गया है। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने को उर्वरक की दुकानों में अधिक से अधिक छापामारी करें एवं खाद की आपूर्ति जिलें के किसानों को ससमय खाद की आपूर्ति हो सकें। ताकि किसानों को उचित मूल्य दर पर खाद की आपूर्ति हो।डीडीसी द्वारा बताया गया कि सरकार की कृषकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंच सुनिश्चित कराएं। कृषकों के बैंक में लंबित प्रतिवेदन को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित निष्पादन करने को कहा गया। कृषि कार्य से संबंधित योजनाओं में लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा ।









