रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा – 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर किसान महासभा जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकलेगा और किसानों की सभा की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए शेखपुरा के एक निजी सभागार में किसान महासभा की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव कमलेश मानव ने बताया कि 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो के तर्ज पर “कारपोरेट भारत छोड़ो” का नारा देते हुए पटेल चौक से जिला समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा और वहीं पर एक सभा भी की जाएगी। यह कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी दिन संयुक्त ट्रेड यूनियनो का भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। शेखपुरा में किसान महासभा के कार्यक्रम के साथ ऐक्टू जिला संयोजक कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में ऐक्टू के भी नेता–कार्यकर्ता शरीक होंगे। किसान महासभा के जिला अध्यक्ष रामकृपाल सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, भाकपा माले जिला सचिव विजय कुमार विजय, ऐक्टू जिला संयोजक कमलेश प्रसाद, बिशेश्वर महतो, रिक्की खान, प्रवीण सिंह कुशवाहा, मंगल चौहान, तेतरी देवी, गौरी देवी, नरेश प्रसाद सहित दर्जनों अन्य नेता बैठक में भाग लिए। नेताओं ने कहा कि कारपोरेट भारत छोड़ो– भारत सरकार WTO से बाहर आओ के साथ साथ किसानों की ज्वलंत समास्याओं को कार्यक्रम में उठाया जाएगा।









