देखें कहाँ हुआ श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का भव्य आयोजन

रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा – सीपीआई के और से बरबीघा के पुनेसरा गांव में रामावतार राम के अध्यक्षता एवं धर्मराज कुमार के संचालन में श्रद्धांजलि, संकल्प सभा उनके तैलियचित्र पुष्पांजलि करते हुए हुआ शुरू। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि इंडिया गठबंधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सुप्रसिद्ध नेता कामरेड वीरेंद्र सिंह ,सरपंच साहब नहीं है ये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त मुंगेर जिला और वर्तमान मे शेखपुरा जिला के बरबीघा अंचल के अंचल सचिव रहे । वीरेंद्र सिंह जवानी के दहलीज पर कदम रखते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लाल झंडा थामते हुए गरीब-गुरुवा,शोषित-पीड़ित, मजदूर-किसान,छात्र- नौजवानऔर महिलाएं के हितों और अधिकार के रक्षा के लिए संघर्ष और आंदोलन कि धार को लगातार तेज करते रह है। उन्होंने कहा वीरेंद्र सिंह न सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे बल्कि युवाओं को नई दिशा देने में और अपने हक की लड़ाई को कामयाबी तक पहुंचाने की रास्ता को भी रोशनी प्रदान करते रहे। सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिवकुमार सिंह ने कहा कि अपने जीवन काल में लगातार 22 साल पुनेसरा-जगदीशपुर पंचायत के सरपंच भी रहे ,यह समाज के हितों के लिए लगातार संघर्ष और प्रेरक दायी भूमिका निभाते रहे । सीपीआई के राज्य कार्य करिणी सदस्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों की समस्या को लेकर हो रहे आंदोलन में मुझे आंदोलन के नेतृत्व करने के लिए काफी प्रोत्साहित और उत्साहित करने का काम हमें किया और मैं बरबीघा से लेकर पुराने मुंगेर जिला और बिहार के अंदर छात्रों के आंदोलन में अपने को लगाया और छात्रों के आंदोलन सफल भी हुए वीरेंद्र सिंह छात्रों और नौजवानों के हित के लिए लगातार चिंतित रहते थे। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुराने मुंगेर जिले के अंदर नौजवानों के संघर्ष के धार को तेज किया था और इस धार को और धारदार बनाने का संकल्प लेते हैं ,साथ ही साथ बरबीघा को अनुमंडल बनाने का जो इनकी सपना थी ,उसको साकार करने के लिए हम शेखपुरा कम्युनिस्ट पार्टी के साथ है। संकल्प सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जमुई जिला सचिव सुनील कुमार सिंह, शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, नालंदा जिला के नेता डॉक्टर मनोज कुमार , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शेखपुरा जिला सहायक सचिव गुलेश्वर यादव, जिला कार्यकारिणी के सदस्य शिव बालक सिंह, यूथ फेडरेशन के जिला सचिव निधीश कुमार गोलू ,पवित्र पासवान, विश्वनाथ प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, गणेश रविदास समेत बड़ी संख्या में किसान मजदूर एवं सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया और श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

Leave a Comment