रिपोर्ट – सुनील कुमार

बरबीघा – नगर परिषद क्षेत्र के छोटी संगत मोहल्ला स्थित बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में हिंदूधर्म रक्षा मंच के बैनर तले महिला प्रकोष्ठ के द्वारा “हरियाली तीज सह सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया. जिसमें महिला प्रकोष्ठ से जुड़े महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर हरे रंग की परिधान और चूड़ियां में ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा -अर्चना की और हरियाली तीज की कथा सुनी. उसके बाद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सावन की हरियाली पर गीत प्रस्तुत किए. इस मौके पर हिंदूधर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष शंभू कुमार गुप्ता ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है. यह प्रकृति, सौंदर्य,और प्रेम का पर्व है. महोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने हाथों में लगी मेहंदी को भी प्रदर्शित किया. इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं के बीच हिंदूधर्म रक्षा मंच की ओर से श्रृंगार सामग्री देकर प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा सविता देवी, संगठन मंत्री संजय कुमार गुप्ता , मंत्री मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष करिश्मा कुमार, उपाध्यक्ष प्रियंका त्रिपाठी, उपमंत्री प्रियंका माथुर, संगठन मंत्री ज्योति गुप्ता,उप संगठन मंत्री मधुरानी वर्णवाल सहित महिला प्रकोष्ठ से जुड़े कई लोग शामिल थे .









