देखें शहर में कहाँ मनाया गया मनाया हरियाली सावन कार्यक्रम

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- इनर व्हील क्लब शेखपुरा ने मंगलवार को धूमधाम के साथ हरियाली सावन मनाया। जिसमे सभी महिला सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मेहदी के डिजाइन प्रतियोगिता से की गई। जिसमे सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मेहदी की कलाकारी अपने हाथों पर सजाई रखे थी। साथ ही महिला सदस्यों ने सावन माह के अनगिनत गानों पर नृत्य की और झूले भी झूले । परंपरागत सोलह श्रृंगार से वातावरण खुशनुमा रहा । मौके पर क्लब की पीपी मंजू कुमारी, अध्यक्षा राखी रानी सचिव प्रीति गुप्ता, मिनी,रूबी, स्वीटी, जूली सुमन , कुसुमलता , कविता और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम माहुरी टोला मुहल्ले में आयोजित किया गया।

Leave a Comment