रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा – मेहूस मुख्य सड़क मार्ग पर टाटी नदी में एक बेकाबू लग्जरी कार कूद गई। इस घटना में कार पर सवार सभी लोग भाग्यशाली रहे और बाल बाल बच गए। घटना में कार चालक मामूली रूप से घायल हो गए। घटना घटने के बाद कार पर सवार सभी लोग घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार को छोड़कर निकल भागे। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा गए। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि कार नालंदा जिले के सरमेरा की ओर से काफी तेज गति में शेखपुरा शहर की ओर आ रही थी। तभी टाटी नदी पुल के तीक्ष्ण मोड़ के निकट चालक संतुलन खो बैठा और कार 25 फीट नीचे सूखी टाटी नदी में जा कूदी। कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले और वहां से रफ्फू चक्कर हो गए।
सूत्रों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही हाथियावा थाना अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ली। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना में वाहन चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि कार पर सिर्फ चालक ही सवार था। दुर्घटनाग्रस्त कार पटना जिला से निबंधित बताया गया है। जो कि नालंदा जिले के सरमेरा का होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है।









