शेखपुरा के लाल ने फिर मचाया धमाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहले ही दिन बिहार को दिलवाया स्वर्ण पदक

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- जिला के लाल ने विष्खापत्तनम में बिहार का लहराया तिरंगा, बताना जरूरी है विष्खापत्नम आंध्रप्रदेश मे आयोजित 7 बि कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहले ही दिन शेखपुरा के हिमांशु कुमार ने बिहार को दिलवाया स्वर्ण पदक हिमांशु कुमार अनिरुद्ध कुमार के पुत्र जो पेशे से एक किसान है, ये संत कोलंबस पब्लिक स्कूल शेखपुरा के वर्ग 10बि के छात्र है, हिमांशु कुमार के प्रशिक्षक कुन्दन कुमार ने बताया की हिमांशु पहला फाइट उतराखंड से जीता दूसरा आंध्रप्रदेश से तीसरा क्वार्टर फ़ाइनल मैडल फाइट ओडिशा से चौथा सेमीफाइनल फाइट हरियाणा से एवम फाइनल फाइट मिजोरम से जीतकर स्वर्ण पदक विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया ये बहुत बड़ी उपलब्धि है , उन्होंने बताया की सुबह से ही फोन पे हिमांशु को गाइड कर रहे थे एवम प्रार्थना कर रहे थे बिहार टिम के कोच में बन के गए हर्ष उज्ज्वल ने ये जब समाचार सुनाई तो सभी शेखपुरा के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े ।शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के सचिव विश्वजीत कुमार ने भी हिमांशु को फ़ोन पर बधाई दिए एवम संघ के जुड़े प्रशिक्षक अमर कुमार एवम सीनियर खिलाड़ी शेखर सुमन, बंटी कुमार, खुशबू कुमारी,निखिल कुमार, आशीष कुमार, अभिनव राज, माही, आननवी, अभिजित आनंद,हिमांशु की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है।

Leave a Comment