रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- नगर थाना क्षेत्र के सूचना जनसंपर्क के पास से स्प्लेंडर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR21U -1177 का काला कलर का चोर लेकर फरार हो गया, इस संबंध में शशि शंकर प्रसाद सिंह, ने बताया कि अपने गांव ओनामा से मित्र से बाइक मांग कर न्यायालय निजी कार्य से आये हुए थे, बाइक सूचना जनसंपर्क कार्यालय के पास लगकर न्यायलय के अंदर चले गए थे,
कार्य हो जाने के बाद बाइक के पास आया तो देखा कि बाइक गायब था, जिसके बाद मैंने काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई आता पता नहीं चल पाया, जिसके बाद स्थानीय थाने में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद नगर थाना पुलिस के द्वारा बाइक चोर गिरोह की तलाश करने में जुट गई,
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 370









