विधान सभा चुनाव में 225 सीटें जीतेगा एनडीए- सुरेन्द्र मेहता, खेल मंत्री

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा -भाजपा के नेता और बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र महतो ने कहा है अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा प्रशांत किशोर कुछ नहीं कर पाएंगे। कहा भाजपा के संगठन को मजबूत किया जा रहा है। निचले स्तर से खिलाड़ियों की पहचान करके उनकी प्रतिभा निखारा जाएगा और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। खेल मंत्री मंगलवार को शेखपुरा भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होने आए थे। प्रशांत किशोर की राजनीतिक सक्रियता पर भाजपा के नेता ने कहा पीके राजनीति में कुछ नहीं कर पाएंगे। जनता सब कुछ समझ रही है। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने दावा किया एकजुट होकर एनडीए बिहार का चुनाव लड़ेगी और 225 सीटें प्राप्त करेगा। इससे पहले जिला कार्यसमिति की बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने और लोगों से सीधा जुड़ाव बढ़ाने का मंत्र दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार,उपाध्यक्ष विपिन मंडल के साथ कई पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए

Leave a Comment