रिपोर्ट – सुनील कुमार

चेवाड़ा- घारी गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर दिया बुरी तरह जख्मी शेखपुरा रेफर. इस बात की जानकारी देते हुए घायल हुए युवक घारी गांव निवासी टुन्नी चौधरी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चला कर वापस अपना घr जा रहा था. वहीं घारी गांव के मंदिर के समीप करीबन 10 लोगों में विलास यादव, गणेश यादव इत्यादि ने मेरे साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसके बाद उसके परिजन के द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई 112 नंबर पुलिस घारी पहुंचकर घायल हुए युवक को एंबुलेंस के माध्यम से चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उचित उपचार किया गया. अत्यधिक घायल रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा रेफर कर दिया गया है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 304









