कहाँ हुआ 10 दिवसीय डेयरी फ़ार्म एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क 

शेखपुरा – केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा में 10 दिवसीय डेयरी फ़ार्म एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण का समापन किया गया मूल्यांकण के उपरान्त प्रमाण-पत्र वितरण मुख्य अतिथि मसाल शिक्षण केंद्र कि सुषमा सिस्टर एवं संस्थान के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा किया गया।

सिस्टर ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया एवं डेयरी फ़ार्म एवं वर्मी कम्पोस्ट को स्वरोजगार के रुप में अपनाने के फायदों से अवगत कराया पूरे प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट से संबंधित बारीकियों को जाना।

वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार ने समय प्रबंधन, समस्या की पहचान एवं उसके समाधान आदि जैसे वर्कशॉप के माध्यम से उद्यम के विस्तार एवं स्वरोजगार के लाभों से अवगत कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यालय सहायक साक्षी प्रिया उपस्थित रहे। सभी लाभार्थियों ने जल्द – से – जल्द अपना खुद को डेयरी फ़ार्म एवं वर्मी कम्पोस्ट फ़ार्म स्थापित करने का प्रण लिया।

Leave a Comment