
रिपोर्ट – डेस्क न्यूज़

शेखपुरा – जिले के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत छठियारा गांव स्थित पानी से भरे एक पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका गांव के चंदन रविदास की पुत्री खुशबू कुमारी बताई गई है।
बालिका के पोखर में डूबने की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंचकर बच्ची के शव को जब्त कर ली। साथ ही उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। मृतका का पिता पटना में रहकर दिहाड़ी मजदूरी किया करता है।
घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर आने हेतु पटना से कूच कर गया है। इस घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। सूत्रों ने बताया कि बालिका गांव के उत्तर दिशा में अवस्थित रामोतार यादव के पोखर की ओर खेलने के दौरान चली गई।इस क्रम में पाव फिसलने के कारण वह पानी से भरे पोखर में डूब गई।जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के दो घंटे बाद बच्ची के खोजबीन के क्रम में उसका शव पोखर से मिला।









