रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगौर गांव के समीप ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक चालक और ई रिक्शा पर सवार 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है । घायलों की पहचान घाटकोसुम्भा बेलौनी गांव निवासी कौशल पासवान का पुत्र मुन्ना कुमार और गागर गांव निवासी रामविलास यादव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है घटना में गंभीर रूप से घायल युवक मुन्ना कुमार को प्राथमिक की उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोरमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला वाहन पर सवार होकर अपने घर से एक शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी। ऐझी गांव जाने के दौरान बाइक और ई रिक्शा के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई बाइक पर सवार होकर घायल मुन्ना कुमार मछली बेचने जा रहा था जानकारी के अनुसार घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ई रिक्शा को जप्त कर लिया गया थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी उधर घायल मछली विक्रेता की हालत नाजुक बताई जा रही है।









