पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने देसी कट्टा एवं लाठी डंडों से एक युवक की पिटाई कर दिया

पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने देसी कट्टा एवं लाठी डंडों से एक युवक की पिटाई कर दिया

शेखपुरा- कोसुंभा थाना क्षेत्र के दानी बीघा गांव के निवासी विक्की कुमार शाम के लगभग 7:30 बजे रनिंग करने के लिए सड़कों पर निकला था इसी बीच गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक विक्की कुमार ने बताया कि रनिंग करने के दौरान दो युवक हमसे फ्रेंडली तौर से बात करने लगे उसके बाद दोनों युवकों ने विक्की कुमार का गला दबाकर गड्डे की तरफ धकेल दे दिया। जहां पहले से ही छह युवक छुपे हुए थे। उसने कहा कि भोला कुमार अनुज कुमार टुल्लू कुमार गोलू कुमार अंकित कुमार राजकुमार ने मिलकर मेरे हाथों को रस्सी से बांधकर गड्ढे की तरफ धक्का दे दिया। जिसके बाद इन लोगों ने कट्टा के पिछले हिस्से से मेरे ऊपर प्रहार कर दिया। और सभी लोग लाठी एवं डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। और मारपीट कर सभी लोग वहां से फरार हो गए इसके बाद घायल अवस्था में पड़े युवक को राहगीरों की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया ।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Comment