ऐसा बॉस कभी देखा है? टारगेट पूरा करने के लिए कर्मचारियों को दिलाई अनोखी शपथ, Video वायरल

कर्मचारियों को शपथ दिलाता हुआ बॉस- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
कर्मचारियों को शपथ दिलाता हुआ बॉस

हर ऑफिस में काम करने के अलग-अलग नियम होते हैं। कुछ ऑफिस में काम का कोई टारगेट नहीं होता है तो वहीं कुछ ऑफिस में टारगेट देखने को मिलता है। अधिकतर ऑफिस में टारगेट रखा ही जाता है। हर महीने कर्मचारी को एक टारगेट दिया जाता है जिसको उसे पूरा करना ही होता है। अगर कोई कर्मचारी टारगेट पूरा नहीं करता है तो उसकी क्लास भी लगाई जाती है। इसी टारगेट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हर ऑफिस में ऐसा दिखता है कि बॉस अपने कर्मचारियों को टारगेट पाने के लिए मोटिवेट करता है, उन्हें टारगेट पूरा करने के लिए तरीके बताता है। मगर क्या कभी ऐसे किसी बॉस से मिले हैं आप जो अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाता हो। अगर नहीं देखा है तो आज देख लीजिए। वायरल वीडियो में बॉस अपने कर्मचारियों को टारगेट पूरा करने के लिए शपथ दिलाता हुआ नजर आ रहा है। वह जो भी कहता है, उसके कर्मचारी दोहरा रहे हैं। बॉस कहता है कि, ‘हम शपथ खाते हैं, मार्च महीने के टारगेट का 110% अचीवमेंट करेंगे हीं करेंगे। इसके लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।’

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर marketingmotivationn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.4 मिलियन व्यू और 66 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं तो 110% पर ही हंस देता। दूसरे यूजर ने लिखा- लिख के देता हूं कोई नहीं कर पाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- हम शपथ नहीं खाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सब करने से अच्छा तो काम ही कर लिया होता।

ये भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन पर लोग थूक कर फैलाते हैं गंदगी, साफ करती महिला ने बताया अपना दुख, आप भी देखिए Video

अरे दीदी तो आते ही चली गई! लड़की की खतरनाक ड्राइविंग का Video हुआ वायरल, लोग लेने लगे मजे

 

Source link

Leave a Comment