भूराबाल साफ करो अशोक महतो को कहना पड़ गया महंगा नहीं मिला टिकट

शेखोपुर से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

 

वारसलीगंज विधानसभा से कांग्रेस ने मनटन सिंह पर जताया भरोसा, राजद से अशोक महतो का टिकट कटा — ‘भुराबाल’ बयान पड़ा भारी

वारसलीगंज (नवादा): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वारसलीगंज सीट पर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस बार मनटन सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि राजद से टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे अशोक महतो को झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार, राजद नेतृत्व ने अंतिम क्षणों में अशोक महतो का टिकट काट दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में भुराबाल इलाके में दिए गए अशोक महतो के बयान ने पार्टी नेतृत्व को असहज कर दिया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। इसी के बाद पार्टी ने नए नाम पर विचार किया और टिकट किसी अन्य उम्मीदवार को देने का फैसला किया।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस द्वारा मनटन सिंह को टिकट देने के बाद क्षेत्र का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब देखना होगा कि मनटन सिंह इस सीट पर कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं और राजद इस झटके से कैसे उबरती है।

Leave a Comment