मतदाता जागरूक को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया

राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शेखपुरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर पात्र मतदाता को अवश्य मतदान करना चाहिए।

जिला अधिकारी ने युवाओं से विशेष अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

कॉलेज के प्राचार्य ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि एक-एक वोट राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया और “शत-प्रतिशत मतदान” का संकल्प लिया। साथ ही, कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया, जिसमें मतदान न करने के नुकसान और मतदान की शक्ति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों के इस प्रस्तुतीकरण को उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और समाज में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा

Leave a Comment