01 में नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर 01-15 अप्रैल 2025 के राज्य भर में नामांकन पखवाड़ा चलाया

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा- शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा कक्षा 01 में नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर 01-15 अप्रैल 2025 के बीच राज्य भर में नामांकन पखवाड़ा चलाया जा रहा है । इसके लिए समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार प्राप्त निदेश के अनुसार समेकित बाल विकास सेवाएँ अंतर्गत संचालित आँगनबाड़ी केंद्रों पर के 06 वर्ष पूर्ण करने वाले अथवा आगामी 06 माह में छः वर्ष पूर्ण करने वाले वैसे बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन उस आँगनबाड़ी केन्द्र के निकट के प्राथमिक विधालयों में कराया जाना है ।

इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी देते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई॰सी॰डी॰एस॰,शेखपुरा द्वारा बताया गया कि इस जिला अंतर्गत 06 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके 2214 बच्चों की सूची सभी आंगनवाड़ी केंद्रों से संकलित कर शिक्षा कार्यालय शेखपुरा को उपलब्ध कराई गई है। उन सभी बच्चों के अतिरिक्त आगामी छः माह में छः वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों एवं छः वर्ष के वैसे बच्चों जो किसी कारणवश आँगनबाड़ी केन्द्र में नामांकित नही हो सके हैं ,उन्हें भी चिन्हित कर उनका नामांकन निकट के प्राथमिक विद्यालय में कराने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय प्राप्त कर नामांकन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

शिक्षा विभाग द्वारा 01-15 अप्रैल 2025 तक नये अकादमिक वर्ष 2025-26 में राज्य के सभी 06 वर्ष के बच्चों का नामांकन निकट के प्राथमिक विधालय में किये जाने हेतु नामांकन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी विधालयों के प्रधानाध्यापकों को नामांकन अभियान के अंतिम दिन प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन करवाने का निर्देश दिया गया है । उक्त तिथि को सभी चिन्हित बच्चों का नामांकन पूर्ण कर लेने का निर्देश है । साथ ही नए बच्चों के बैठने एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उचित व्यवस्था विद्यालय में अनिवार्य रूप से कर लेने के लिए भी निर्देश निर्गत किया गया है ।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Leave a Comment