पंचायत मे गोद भराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पंचायत मे गोद भराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखोपुर सराय – आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय के पांची पंचायत अन्तर्गत आंगनवाड़ी संख्या 40 पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित गौरव की अध्यक्षता में संपन्न हुई! कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं विभा कुमारी के द्वारा गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल, मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने के लाभ, जन्म पश्चात शिशु देखभाल व स्तनपान की जानकारी, गर्भवती एवं शिशु जोखिम की पहचान कर चिकित्सीय सलाह, परिवार नियोजन के महत्व एवं साधनों पर चर्चा किया गया ! साथ ही सरकार के विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना पर चर्चा किया गया, इसके पश्चात जिले में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित श्रम कार्ड निर्माण योजना के अन्तर्गत मिलने वाले 16 प्रकार के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई! जैसे श्रम कार्ड लाभुक अगर अपने बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद करते है तो उन्हें 50,000 की राशि का लाभ मिलेगा, साथ ही शिक्षा के लिये लाभ, विभिन्न स्थिति में मृत्यु उपरांत मिलने वाले लाभ एवं अन्य के बारे में बताया गया! इस दौरान सभी सहभागियों को संबोधित करते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित ग़ौरब के बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित खान-पान पर ध्यान देना चाहिये जिसमें भोजन में ऑयरन व अन्य पोषक तत्व को नियमित रूप से शामिल करना चाहिये I साथ ही बच्चों में 3 वर्षों का अन्तराल रखना, प्रसव हेतु पूर्व तैयारी करना, स्वास्थ संस्थान में नियमित जांच कराया जाना, साफ़ सफाई का ध्यान रखना एवं समय समय टीकाकरण कराया जाना चाहिये जिससे माता और शिशु जोखिम से सुरक्षित रह सके ई संबोधन के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी सेविका विभा कुमारी के द्वारा बेहतर कार्य करने के लिये प्रशंसा भी की. कार्यक्रम के आख़िरी क्षण में ग्राम पंचायत मुखिया बेबी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित गौरब, पीरामल संस्था की सोनी झा, एनिमल एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव डा• विनोद कुमार के द्वारा गोदभराई. किया गया ई कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य विश्वनाथ प्रसाद, जीविका की सामुदायिक उत्प्रेरक पूनम कुमारी, सहायिका बबीता कुमारी व अन्य उपस्थित थे ई

Leave a Comment