रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- शहर में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदाशिव कुमार साहा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मोके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदाशिव कुमार साहा के कार्यों को सराहना करते हुये पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात में वार्ड पार्षद-20 मुन्ना कुमार, साकेत कुमार, अमरजीत प्रसाद, ललित विजय, अमित रंजन और बिरेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अनियंत्रित वाहनों से हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। यातायात सुधार को लेकर दिए गए सुझाव
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें शामिल हैं: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ताकि सड़कों पर जाम की समस्या कम हो।सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित न हो। स्कूलों और बाजारों के पास ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की माँग की गई।नो-पार्किंग जोन और वन-वे यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की बात कही गई। थाना प्रभारी का आश्वासन थाना प्रभारी सदाशिव कुमार साहा ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द ही अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण को हटाने की दिशा में काम करेगा। इस मुलाकात से शेखपुरा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की सक्रियता से शहर में यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।









