रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – स्टार क्रिकेट क्लब चकदीवान द्वारा आयोजित शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल चकदीवान और चंद्रदीप टीम के बीच खेला गया जिसमे रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने दोनों टीम के खिलाडियों से हाँथ मिला कर उनका अभिवादन किया। देर रात तक चले मैच में चकदीवान ने चंद्रदीप टीम को पराजित करके ट्रॉफी को अपने नाम किया। 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमे चंद्रदीप टीम उप विजेता रही।
रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ पटेल ने विजेता टीम के खिलाडियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया और टूर्नामेंट के चैंपियंस को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया इसके साथ उपविजेता टीम के खिलाडियों को रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया और उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ऐफनी पंचायत के मुखिया राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया ने टूर्नामेंट के स्पोंसर्स को मैडल देकर सम्मानित किया।
जीतेन्द्र नाथ पटेल ने कार्यक्रम के आयोजक गौरव कुमार और उनकी टीम का आभार जताया जिनकी वजह से टूर्नामेंट का सफल आयोजन हो सका। इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे युवाओं में खेल कूद प्रतियोगिता होती रहे जिससे उनमे टीम भावना से काम करने का गुण सीख सके और पढाई के साथ शरीरिक स्वस्थ्य के प्रति भी सतर्क रहे।
खेल कूद लोगों में संयम और अनुशाशन पैदा करती और यह दोनों गुण जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को भरोसा भी दिया की इस तरह के आयोजन के लिए वह सदैव उनकी हर संभव मदद करते रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल कुमार , राजेश रंजन उर्फ़ गुरु मुखिया , बिपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता एवं पिंटू कुमार मौजूद रहे।









