रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- पुलिस सप्ताह समारोह के तत्वाधान में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को संत मेरिस इंग्लिश स्कूल बरबीघा के खेल मैदान में पुलिस और संत मेरिस स्कूल के विद्यार्थियों के बीच बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम मैच पुलिस ए टीम का मुकाबला संत मेरिस स्कूल के विद्यार्थी ए टीम के बीच हुआ जिसमें संत मेरिस स्कूल के विद्यार्थी ए टीम विजेता बनी। द्वितीय मैच पुलिस बी टीम और संत मेरिस स्कूल के विद्यार्थी बी टीम के बीच हुआ जिसमें संत मेरिस स्कूल के विद्यार्थी बी टीम विजेता बने।
फाइनल विजेता बनने के लिए संत मेरिस स्कूल के विद्यार्थी ए टीम एवं विद्यार्थी बी टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें प्रथम सेट में विद्यार्थी बी टीम ने ए टीम को 21-25 से हरा दिया। वहीं फाइनल मुकाबला में विद्यार्थी बी टीम ने विद्यार्थी ए टीम को 25-22 से कड़े मुकाबला में हरा दिया। वहीं खो खो प्रतियोगियों में संत मेरिस स्कूल के टीम ए एवं टीम बी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें ए टीम विजेता बनी। इस मौके पर थाना अध्यक्ष वैभव कुमार, अवर निरीक्षक गौतम कुमार, शांति भूषण उर्फ मुकेश, उमेश कुमार, राजेश कुमार राजू संत मेरिस इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे खेल शिक्षक शरद कुमार एवं संस्थान के कई शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थी।









