रिपोर्ट – न्यूज डेस्क

शेखपुरा – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य सचेतक एवं लोकसभा सांसद अरुण भारती ने घोषणा की है कि शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सचिन सौरभ को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
सचिन सौरभ, जो कि रासमणि कॉम्प्लेक्स, श्रीराम अस्पताल के पास, बाईपास रोड, बुद्धौली, जिला-शेखपुरा, बिहार में उपलब्ध रहेंगे, इस नई जिम्मेदारी को निभाते हुए आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निवारण सुनिश्चित करेंगे। नागरिक उनसे मोबाइल नंबर 8882206528 पर संपर्क कर सकते हैं। सचिन सौरभ,वर्तमान में भाजपा के जिला प्रवक्ता है। इससे पूर्व विदेश में यूनाइटेड नेशंस में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थे। इनकी उच्च शिक्षा MTech IIT (ISM) धनबाद से हुई है।
शेखपुरा विधानसभा के एक कर्तव्यनिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता है। सांसद अरुण भारती ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल क्षेत्रीय विकास और जनता की सेवा को और प्रभावी बनाने में सहायक होगी। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे इस प्रयास को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। शुभकामनाओं सहित, अरुण भारती, सांसद, जमुई ,लोकसभा,बिहार









