रिपोर्ट– न्यूज डेस्क

शेखपुरा – मृतक की पहचान जिले के बरबीघा नसीबचक मोहल्ला निवासी दिलीप साव की पत्नी रुकमणि देवी के रूप में हुई। बेटी की मैट्रिक परीक्षा दिलाने के लिए शेखपुरा के हुसैनाबाद आये थे। बेटी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचा कर परिवार से मिलने के लिए शहर के एक मोहल्ला गई थी। शेखपुरा शहर के बाईपास रोड स्थित इंदिरा हॉल के समीप तेजराफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को सदर अस्पताल ले कर गई। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर ली है जहां अग्रतर कार्यवाई कर रही है ।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति से आ रही थे जबकि और मोटर साइकिल सवार को कुचलते हुए आगे बढ़ गया जिससे महिला की मौत हो गई है । वहीं ट्रक को पुलिस जप्त कर लिया है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 1,163









