रिपोर्ट:– न्यूज डैस्क

शेखपुरा– जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित पशु मोबाइल यूनिट 1962 सेवा इन दिनों शेखपुरा प्रखंड के वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है अब पशुपालकों को डोर टू डोर जाकर पशु एम्बुलेंस सेवा के कर्मी इलाज कर रहे हैं उपरोक्त तथ्य की जानकारी प्रदान करते हुए शेखपुरा जिले के जिला समन्वयक अनीश कुमार ने बताया कि जिले से सभी प्रखंडों में यह सेवा पशुपालकों को प्रदान की जा रही है सभी प्रखंडों में मवेशियों को बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए एक चिकित्सक एक पारा वेटेरियन एवं एक एम्बुलेंस चालक को पदस्थापित किया गया है जो हर छोटे बड़े रोगों से ग्रसित पशुओं को मुफ्त इलाज करते हैं
उन्होंने बताया कि शेखपुरा प्रखंड में 1962 के चिकित्सक डॉक्टर राजबल्लभ कुमार एवं पारा वेटेरियन नवलेश कुमार एवं चालक राहुल राज द्वारा पुश पालकों को यह सेवा दी जा रही है जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि कोई भी पशु पालक अपने मोबाइल से 1962 पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं तो उन्हें पशु एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्रदान किया जाता है इसका लाभ सभी पशुपालकों को लेना चाहिए। उक्त सेवा के माध्यम से पशु पालक को निःशुल्क सभी सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी 1962 के एंबुलेंस सेवा के सहयोग से शेखपुरा प्रखंड के करियो गांव के पशु स्वामी दुखी यादव के मवेशी की पैर सड़क दुर्घटना में टूट गए थे जिसे 1962 के कर्मियों द्वारा प्लास्टर कर मवेशी को नई जिन्दगी दी गई इसके अलावा ढेवसा गांव में भी एक पशु पालक के मवेशी की पैर किसी कारण से टूट गई थी जिसका भी सफल ऑपरेशन पशु एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों द्वारा किया गया कुल मिलाकर पशु एम्बुलेंस सेवा शेखपुरा जिले के पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है।राम









