राष्ट्रीय खेल में शामिल होने आशीष कुमार को सचिव नें किया रवाना

रिपोर्ट:- सुनील कुमार

शेखपुरा:- उत्तराखंड के नैनीताल हल्द्वानी में आयोजित होने वाली 38 वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज 02-02-2025 की सुबह शेखपुरा जिला से सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी आशीष कुमार हुए रवाना , वे सीनियर ताइक्वांडो खेल की अंदर -87 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दमख़म दिखाएं lशेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ सचिन -सह -अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि,
38 वें राष्ट्रीय खेल में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी आशीष कुमार अंडर -87 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार राज्य से ताइक्वांडो खेल विद्या में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे, यह प्रतियोगिता नैनीताल हल्द्वानी उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल दिनांक 5 से 8 फरवरी 2025 तक मिलम हॉल आईजीआईसीएस गौलापार हल्द्वानी नैनीताल ( उत्तराखंड ) में भारतीय ओलंपिक संघ एवं उत्तराखंड राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 38 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है lविश्वजीत कुमार आगे बताते हैं कि आशीष कुमार का चयन 38 वें राष्ट्रीय खेल में, 40 वें सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 (पुडुचेरी) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में इन्होने -87 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए बिहार की ओर से राष्ट्रीय खेल में अपनी सहभागिता पक्की की है l बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा आशीष को राष्ट्रीय खेल में जाने से पहले विभाग के द्वारा खेल किट प्रदान किया गया साथी ही मेडल लाने की शुभकामनाएं दी l आशीष के पिता विनोद प्रसाद एवं माँ सोनी कुमारी बिहार टीम में शामिल होने के लिए आशीर्वाद देते हुए जीतकर आने की शुभकामनाएं दी l शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के सचिव विश्वाजीत कुमार से शेखपुरा जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने बात कर संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी आज हर क्षेत्र में अपना पहचान बना रहे हैं साथ ही खेल के माध्यम से बच्चों में शारीरिक, मानसिक,सामाजिक और आध्यात्मिक गुणों का विकास होता है, साथ ही साथ शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिन से कहा की खिलाड़ियों को हर संभव जिला में मदद दी जाएगी और उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी l वही डिप्टी कलेक्टर -सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा शेखपुरा धर्मराज सर ने हौसले को बढ़ाते हुए राष्ट्रीय खेल में पदक जीतकर आने की शुभकामनाएं दी एवं बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ के बारे में भी कई जानकारियां दी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी नौकरी सरकार के द्वारा दी जा रही है।आगे जानकारी दे-दे की – शेखपुरा जिला में ताइक्वांडो की शुरुआत श्री विश्वजीत कुमार के द्वारा बर्ष 1997 में की गई है, इनके ही देख- रेख में आज शेखपुरा जिला पुरे बिहार में ताइक्वांडो खेल में अपना पहचान रखती है एवं यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में जाकर बिहार को गौरवित किया है और खेल दिवस 29 अगस्त को कोच और खिलाड़ी सम्मानित होते आ रहे हैं lआशीष कुमार के इस उपलब्धि पर शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह -अंतर्राष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी कोषाध्यक्ष रमाशंकर कुमार संयुक्त सचिव रवि सागर संयुक्त अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राष्ट्रीय प्रशिक्षक ताइक्वांडो :- अमर कुमार, कुंदन कुमार, किरण कुमारी, खुशबू कुमारी, मौके पर उपस्थित शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, गौरव कुमार, बबलू कुमार,शरद कुमार छोटी कुमारी,अशोक कुमार वरिये ताइक्वांडो खिलाड़ियों में निखिल कुमार , हर्षवर्धन, अभिजीत आनंद, अजय चौरसिया, आन्वी शौर्य, बंटी कुमार, रोहित कुमार, ख़ुशी कुमारी , माही कुमारी, उर्मिला कुमारी, सानू प्रिया, सृष्टि कुमारी, गौरव कुमार,अमिष कुमार, उर्जित पटेल,उषा किरण एवं सभी खेल प्रेमियों ने आशीष को रास्ट्रीय खेल के लिए शेखपुरा से उत्तराखंड के लिए रावण किया एवं जीत कर आने की शुभकामनाएं दी l

Leave a Comment