रामविलास सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में दी गई भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शेखपुरा जिला कार्यालय मे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी शेखपुरा विधायक रह चुके लोकनाथ आजाद और जिले के मशहूर किसान मजदूर के नेता रामविलास सिंह की पुण्यतिथि पुष्पांजलि कर और चंद्रभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर मनाया गया ।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी त्याग ,तपस्या, बलिदान और शहादत हिंदुस्तान की जनता भूल नहीं सकती है। उन्होंने कहा देश की आजादी में जिन आरएसएस के लोगों ने देश के साथ आजादी की लड़ाई में धोखाधड़ी करने और अंग्रेजों के साथ माफी नामा देने का काम किया और बापू के हत्यारा नाथूराम गोडसे को पूजने का काम किया वह दिल्ली के सिंहासन पर विराजमान है।
उन्होंने कहा की शेखपुरा विधानसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कई बार विधायक रह चुके स्वतंत्रता सेनानी लोकनाथ आजाद और जिले के मशहूर किसान मजदूर के नेता रह चुके रामविलास सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके त्याग, तपस्या, संघर्ष और आंदोलन को भी हमें याद करना बहुत जरूरी है, जिन्होंने शेखपुरा जिले के अंदर मजदूर-किसानों छात्र नौजवानों महिलाएं के हितों के लिए अपने जीवन काल में लगातार सड़क से सदन तक आंदोलन करने का काम करते रहे और शेखपुरा को पहचान स्थापित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि केंद्र के एनडीए सरकार के नक्शे कदम पर बिहार की सरकार भी किसान-मजदूर, छात्र एवं बेरोजगार नौजवानों के लिए हितकर साबित हो रही है ,इसलिए आने वाला विधानसभा चुनाव में बिहार से एनडीए सरकार को खत्म करना बहुत जरूरी है। सर्व सहमति से शेखपुरा जिला समेत पूरे बिहार से एनडीए के प्रत्याशी को हराने और अपना प्रत्याशी को जितने का संकल्प लिया गया।समारोह को जिला सहायक सचिव गुलेश्वर यादव, निधीश कुमार गोलू, ललित शर्मा धुरी पासवान, वीरेंद्र पांडेय, पवित्र पासवान विश्वनाथ प्रसाद नंदलाल राम कंचन रविदास नंदे माझी आदि ने संबोधित किया।

Leave a Comment