अखिल भारतीय धारी विकास मंच द्वारा बैठक की गई आयोजित

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- अखिल भारतीय धारी विकास मंच बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को श्यामा सरोवर पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मनोज राम ने किया तो वहीं संचालन उपेंद्र धारी ने किया। जिसमें मुख्य मुख्य बिंदु पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार किया गया। बिहार के प्रत्येक जिलों में एक दिवसीय बैठक किया जाएगा। जिसका शुरुआत भागलपुर जिले से किया जाएगा। जिसमें समय और स्थान तय करके बताया जाएगा। वहीं संगठन का जो पुराना खाता है 3 आदमी के नाम से उसे चालू किया जाएगा। अगले महीने 2 दिवसीय बैठक 8 एवं 9 फरवरी को पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन में रखा गया जिसमें समाज और संगठन के विकास पे विस्तार रूप से चर्चा किया जाएगा जिसमें बिहार,बंगाल,झारखंड, दिल्ली Ncr के पदाधिकारी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार किया गया जिसमें 8 जिलों का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया और प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। कोश निर्माण और फंड बढ़ाने पे विशेष चर्चा किया गया। मौके पर राष्ट्रीय संयोजक ललन कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज राम, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद राम, उपेंद्र धारी, परशुराम धारी, राजेश कुमार,बबलु कुमार,अधिवक्ता शिवनंदन राम,दिल्ली Ncr से हरेराम धारी, उमेश धारी,अजय कुमार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिशन, डॉ संदीप कुमार,शिवदासानी कुमार बिहारी बाबू,श्ररवन जी,सुरज धारी,रामानन्द धारी, विनोद धारी अधिवक्ता, अमित रोशन शिक्षक, इंद्रजित धारी एवं मिथलेश धारी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Comment