रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय शेखपुरा में कैरियर सूचना केन्द्र संचालित है। कैरियर सूचना केन्द्रों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहेे अभ्यर्थियों के लिए समाचार पत्र/पत्रिका, पुस्तक एव ंअन्य कैरियर संबंधी सूचना उपलब्ध करायी जाती है। प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से रोजगार अवसरों का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी कैरियर सूचना केन्द्र में दैनिक रूप से उपस्थित होकर नियोजन सहायता प्राप्त कर रहे है। साथ ही डिजीटल लाइब्रेरी के माध्यम से भी युवा आॅनलाईन अध्ययन/पाठ्य सामग्री का लाभ उठा रहे है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 290









