रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – 7 जनवरी को शेखपुरा में नए संगठन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा का गठन हुआ। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंघ एवं लखीसराय ताइवांडो के सचिव बादल कुमार के द्वारा नए संगठन को ऑफिशियल पत्र प्रमाणपत्र देकर उनको पदभार दिया गया। तायक्वोंडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के अध्यक्ष का पदभार आशीष कुमार को संयुक्त अध्यक्ष का पद रविसागर एवं सचिव राष्ट्रीय कोच कुन्दन कुमार को बनाया गया संयुक्त सचिव शेखर सुमन एवं कोषाध्यक्ष मानव गुप्ता उर्फ लखन कुमार को सौंपा गया मीडिया प्रभारी रीना मेहता एवं अभिनव राज को बनाया गया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य श्रवण सिंहा, रंजीत कुमार,सबीर हुसैन, सुप्रिया देवी,मंजू देवी , विनीता राज है। मौके पर उपस्थित ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के महासचिव सुधीर कुमार ने बताया कि इंडिया में चल रहे ताइक्वांडो खेल का किसी भी संगठन का इंडियन ओलंपिक से मान्यता प्राप्त नहीं है। लेकिन हमारे संगठन इंडिया ताइक्वांडो मात्र एक ऐसी संगठन है जिसे वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन, एशियन तायक्वोंडो यूनियन से मान्यता प्राप्त है। और संगठन के बच्चे पिछले कई साल से अंतर्राष्ट्रीय में खेल रहे है। उन्होंने आगे कहा कि शेखपुरा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों में बहुत टैलेंट हैं, बहुत हिम्मत है। 
कुन्दन सर के नेतृत्व में यहां के अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे। मौके पर मौजूद संगठन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार कि समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा आपको हर सुविधा दिलवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। आप बस लगन से मेहनत करे। संगठन के वरीय सदस्य श्रवण सिंहा ने कहा कि मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को हमारे विद्यालय में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और सम्मानित भी किया जाएगा, सचिव कुन्दन कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी पहले से ही राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतते आ रहे हैं एवं बिहार सरकार से लाखों रुपए छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे। अब नए संगठन में जुड़ने से काफी जोश उत्साह के साथ अपना
काम करूंगा और हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते ये हमारी प्राथमिकता रहेगी। संत कोलंबस विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समरोह में शेखपुरा के सैकड़ों खिलाड़ियों ने खुशी कि लहर है, खुश्बू, हर्ष उज्जवल, खुशी कुमारी, माही , गोलू, स्वीटी, शिवानी, राज श्री,प्रिया, विश्वजीत, रोहित आयुष, इशू, आयुषी, श्रृष्टि , ऋषिकेश, संजना अन्य जिलों से भी लोगों के बधाईयों का तांता लगा हुआ है।









