डीएम नें किया पंचायत में विभिन्न स्थानीय योजना के क्रियान्वन की स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट -सुनील कुमार

घाट कुसुंभा:-आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर पंचायत में विभिन्न स्थानीय योजना के क्रियान्वन की स्थलीय निरीक्षण किया गया । गगौर पंचायत के तालाब एवं आंगनबाडी केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र इत्यादि का एक साथ ही निरीक्षण किया गया । गगौर पंचायत में चल रहे कस्तुरबां गाॅंधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया । साथ ही गगौर पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान का जायजा लिया गया। जिसके तहत वहाँ बन रहे बास्केटबाॅल एवं बैडमिंटन कोर्ट, रनिंग एवं हाईजंप ट्रैक के कार्यों को देखा एवं आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मैदान को आकर्षक एवं दर्शकों के बैठने के लिए सुलभ बनाये जाने का निदेश दिया। उन्होने इसके साथ उनके द्वारा गगौर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को देखा गया तथा मिशन मोड में कार्य लंबित कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया। इस अवसर पर अपर समाहत्र्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। बृहस्पतिवार को यह निरीक्षण 1बजे किया गया।

Leave a Comment