रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू. आज प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय के दिशा निर्देश में आज प्राधिकार में नवनियुक्त पैनल अधिवक्ता एवं पर विधिक स्वयं सेवक का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जिसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रीतू कुमारी एवं डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ श्री बीरेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप
प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर प्राधिकार के सचिव रीतू कुमारी ने बताया कि जिले बेहतर कार्य करने के लिए नालसा के निर्देश पर दो लीगल सर्विस यूनिट बनाया गए है. जिसमें नव नियुक्त पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक को शामिल किया गया है. यह संस्था जिले बच्चों एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के प्रति कार्य करेगी. जिसने आज बच्चों के लिए बनाए गए यूनिट का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है. जिसके लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों से बेहतर प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है.









