रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिला डीआरसीसी भवन में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. इस आयोजन में कई कम्पनियों ने हिस्सा लिया था. इस दौरान आयोजक सीखा राय ने बताया है की किसी भी कंपनी के द्वारा कोई शुल्क नही बेरोजगार युवाओं से नही लिया जाना है अगर किसी कंपनी के द्वारा कोई रुपया मांगा जाता है तो यह पूरी तरह से अवैध होगा. ऐसे में सीखा राय ने बेरोजगार युवाओं से अपील किया है की अगर कोई कंपनी आपसे किसी भी प्रकार का रकम मांगती है तो इसकी सुचना तुरंत श्रम संसाधन विभाग को दें उस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जायगा और उसे दोबारा किसी भी रोजगार मेला में हिस्सा नही मिल पाएगा. इस दौरान सीखा राय ने यह भी कहा है की बेरोजगार युवाओं को वर्क फ्रॉम होम और बाहरी कंपनी में जाकर भी काम करने का मौका दिया जायगा यही नही अगर कोई युवा प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो उसे बकरी पालन, कंप्यूटर मरम्मती, बाइक मरम्मती आदि का प्रशिक्षण दिया जायगा जिसके बाद वे स्वयं भी आत्मनिर्भर बन पाएंगे. इस रोजगार मेला में दर्जनों की संख्या में बेरोजगार युवा शामिल हुए और रोजगार के लिए फॉर्म भरा है.









