रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-मजदूरी करने चेवाड़ा गए दो युवकों को अनियंत्रित स्कारपीयो ने कुचल दिया इस हादसे में इलाज के दौरान आज एक युवक की मृत्यु हो गई. परिजनों ने बताया है की चेवाड़ा से मजदूरी का सामान पहुंचा कर इ रिक्शा से लौट रहे थे की तभी बसंत के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कारपीयो ने इ रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां अम्बेडकर नगर बुधौली निवासी सीताराम ढाढ़ी के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्स्कों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया. जबकि इलाज के दौरान सदर थाना क्षेत्र के कमासी गांव निवासी अरुण साव के पुत्र ओमप्रकाश कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. परिजनों ने कहा की मृतक भाइयों में इकलौता बड़ा कमाउ भाई ओमप्रकाश था आज घर का चिराग बुझ गया. ऐसे में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताते चलें की हादसे को अंजाम देने वाले स्कारपीयो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है जबकि चालक भागने में सफल रहा. वही घायल रवि के भाई चंदन ने बताया है की स्कारपीयो चालक की पहचान कर ली गई ग्रामीणों ने बताया है की अन्दौली गांव का वाहन और चालक था जो दुर्घटना के तुरंत बाद भाग निकला इधर ग्रामीणों ने स्कारपीयो पुलिस को सुपुर्द करने की बात कही है. गौरतलव हो की शेखपुरा सदर थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.









