रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-आज समहरणालय स्थित मंथन सभागार में वीसी के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार ने जिले के 49 पंचायत में 42 खेल मैदान का शिलान्यास किया गया है. डीएम आरिफ अहसन ने मीडिया से बात करते हुए बताया है की यह खेल मैदान हर पंचायत में बनाया जाना है. शेखपुरा सदर के पंचायत औधे, गगरी, हथियाँवा, कैंथवा, कारे, कटारी, कोसरा, कोसुम्भा, लोदीपुर, महसार और मेहुस में खेल मैदान बनाया जाना है, जबकि घाटकोसुम्भा प्रखंड के भदौसी, गगौर और माफो वहीं अरियरी प्रखंड के बिमान, चोददरगाह, हजरतपुर मडरो, कसार, सनैया और वरुणा. जबकि बरबीघा के 6 पंचायत मालदाह, पांक, सामस बुजुर्ग, सर्वा, तेउस और केवटी. जबकि चेवाड़ा प्रखंड के छठीयारा, लहना, लोहान और सियानी. वही शेखोपुरसराय के चार पंचायत अंबारी, बेलाव, ओनमा और पांची में खेल मैदान का काम शुरू कर दिया गया है. डीएम ने कहा है की बड़े मैदान जो 4 एकड़ के भूमि में शामिल है उसमे बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, ऊँची कूद, लंबी कूद और खोखो जैसे खेल शामिल है. वही मध्यम खेल मैदान 1 से 1.5 एकड़ भूमि में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, ऊँची कूद और लंबी कूद खेल कराया जायगा, जबकि एक एकड़ से कम भूमि में बास्केटबाल, वालीबाल, रनिंग ट्रेक और बैडमिंटन जैसे खेल ही शामिल होंगे. डीएम आरिफ अहसन ने कहा है कि बास्केटबाल, वालीबाल और बैडमिंटन के प्लेयर को अपना खेल का सामान लेकर के आना होगा,जबकि जो विभागीय इंफ्रास्ट्रक्चर होगा उसे पूरा किया जाएगा. डीएम आरिफ एहसान ने कहा है कि खेल विभाग के तरफ से जो भी सामग्रियां होगी उसे विभाग क्रय करेगा. यही नहीं बाहरी है स्कूली बच्चे जो होंगे उन्हें खेल विभाग के द्वारा कुछ जरूरी सामग्रियां भी उपलब्ध कराई जाएगी.









