रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-अमित शाह द्वारा संसद भवन में बाबा साहब भीम राव अंबदेकर के प्रति दिए गए बयान से आक्रोषित होकर राजद कार्यकर्ताओं ने आज अमित शाह का पुतला शहर के चांदनी चौक पर जलाया है. इस दौरान चांदनी चौक स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण भी किया. गौरतलब हो की अमित शाह द्वारा संसद भवन में दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और राजद नेताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन शुरू कर दिया है. और बिहार समेत अन्य प्रदेशो में भी विरोधी दल अमित शाह का पुतला जला रहें है यही नही इसके अलावे कई माध्यम से लोग इनका विरोध भी कर रहें है. यहीं नही राजद कार्यकर्ताओं ने तो अमित शाह को बर्खास्त करने का मांग भी कर दिया है. इस दौरान अमित शाह हाय हाय के जमकर राजद नेताओं ने नारे लगाए यह कार्यक्रम राजद के युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में निकाला गया था. प्रदर्शन पुरे शहर में करने के बाद चांदनी चौक पर अमित शाह का पुतला जलाया गया.
बाइट:-विनय यादव–राजद युवा जिलाध्यक्ष, शेखपुरा









