रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

आज दिनांक 17.12.2024 को शेखपुरा सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामरायपुर में महिला एवं बाल विकास निगम शेखपुरा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन अभियान तथा नई चेतना अभियान से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधिगण तथा शिक्षकगण उपस्थित हुए । कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सशक्तिकरण हेतु संचालित सभी योजनाएं यथा – बाल विवाह उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सामाजिक पुनर्वास योजना,कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक
उत्पीड़न,लैंगिक भेदभाव,लिंग आधारित हिंसा,वन स्टॉप सेंटर के तहत दिये जाने वाली सुविधाएं, 181 से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन , साइबर अपराध,आदि विषयों पर चर्चा किया गया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक – दिलजीत कुमार , जिला मिशन समन्वयक – पंकज कुमार वर्मा, वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक कुमारी अमृता दयाल, लैंगिक विशेषज्ञ राहुल प्रकाश, वन स्टॉप सेंटर के परामर्शी- फरहीन निशा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।









