रिपोर्ट -सुनील कुमार

बरबीधा:- 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 बालक / बालिका ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन दिनांक 20 से 24 दिसंबर 2024 तक पायनियर पब्लिक स्कूल देवास मध्य प्रदेश में आयोजित होनी है l जिसमे बिहार टीम की अंडर 19 आयु के बालक वर्ग में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार कोच कि भूमिका निभाएंगे l इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक -सह – शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विश्वाजीत कुमार आगे बताते है की,स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 बालक / बालिका ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 से 24 दिसंबर तक पायनियर पब्लिक स्कूल देवास मध्य प्रदेश में आयोजित होनी है, जिसमे राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमर कुमार को बिहार टीम अंडर 19 ताइक्वांडो बालक वर्ग में कोच के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है l उन्हें यह जिम्मेदारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, बिहार द्वारा दी गयी है,राष्ट्रीय कोच अमर कुमार शेखपुरा जिला के पथरैटा गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद एवं श्री मती मुन्नी देवी के पुत्र है, अमर कुमार वर्तमान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैना शेखपुरा में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्त है l विश्वाजीत कुमार ने आगे बताया कि, अमर कुमार वर्ष 2015 से लगातार राष्ट्रीय कोच के रूप में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इन्हें वर्ष 2017 में ताइक्वांडो खेल प्रशिक्षक कोटी में राज्य का सम्मान बढ़ाने के उपलक्ष में राज्य खेल पुरस्कार ( राष्ट्रीय श्रेणी ) से सम्मानित भी किया गया हैं l शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर बिहार को गौरांवित करते आ रहे हैं जिसका पूरा श्रये राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमर कुमार, कुंदन कुमार और किरण कुमारी को जाता है l
बिहार से अंडर 19 बालक / बालिका टीम 18 दिसंबर 2024 को पटना से देवास मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी. जिसमें बिहार से कुल 21 खिलाड़ी 2 कोच 1 मैनेजर इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे 11 बालिका एवं 10 बालक शामिल है. जिसमें शेखपुरा जिला से 1 बालक और 1 बालिका भी प्रतियोगिता में अपना दम-ख़म दिखने के लिए टीम में शामिल है lबिहार अंडर 19 ताइक्वांडो बालक वर्ग में अमर कुमार को कोच बनाए जाने पर, शुभकामनाएं और बधाइयां देने में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी, सचिव -सह- अंतरास्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार,वरीय उपसमाहर्ता -सह -उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा धर्मराज सर, कोषाध्यक्ष रमाशंकर कुमार विभिन्न विद्यालय के डायरेक्टर विनोद कुमार,राहुल कुमार, प्रिंस पी0 जे0, श्रवण कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक कुंदन कुमार, किरण कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, गौरव कुमार, उषा किरण कुमार, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार,गौरव कुमार, विशाल कुमार, राजननंदन शर्मा, शशिकांत कुमार,अजित कुमार, के अलाबे वरिये खिलाड़ियों में, अजय कुमार,निखिल, आशीष, अभिजीत आनंद,हर्ष उज्जवल, उर्मिला, माही, आनबी शौर्य, उर्जित पटेल,ख़ुशी के साथ अन्य खेल प्रेमियों ने अमर कुमार को बिहार टीम कोच बनने पर अपनी खुशियां व्यक्त करते हुए बधाई दिए एवं अधिक से अधिक मेडल बिहार के खिलाड़ी जीत सके इसके लिए सभी लोगो ने अपनी शुभकामनाए दिए l









