पुलिस नें कराई थाने में एससी-एसटी एक्ट दर्ज

रिपोर्ट – धीरज कुमार

धान की फसल कटाई रोकने और धमकी देने का मामला, पीड़ित ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग

शेखपुरा – जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने थाना अध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रवंशी और अन्य पुलिस अधिकारियों से अपने खेत की धान की फसल को कटवाने में सहयोग करने की गुहार लगाई है। राजेंद्र प्रसाद सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग उनके साथ लगातार बदमाशी कर रहे हैं और फसल कटाई रोकने के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि गांव के मृत्युंजय कुमार, धनंजय कुमार, प्रमोद सिंह, शुभम कुमार, सोनाली कुमारी और अन्य ने उनकी फसल काटने से रोक दिया है। आरोपियों ने यह धमकी दी कि जब तक पीड़ित अपने द्वारा किए गए मुकदमों को वापस नहीं लेंगे, तब तक उनकी फसल को काटने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, हार्वेस्टर मालिक को भी धान काटने से मना कर दिया गया है। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ये लोग 2007 से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उनके खिलाफ उन्होंने कई मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें अरियरी थाना कांड संख्या-169/2010, 135/2009 और वाद संख्या-441सी/2023 शामिल हैं। पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों ने पहले भी उनके घर पर चढ़कर गाली-गलौज की थी और उनके बेटे रजनीश कुमार की हत्या की धमकी दी थी। पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि उनकी फसल को कटवाने में मदद की जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि बार-बार धमकियों और दबाव के कारण हार्वेस्टर चालक भी उनकी फसल काटने से डर रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षीगण उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का सहारा लिया गया।
राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि उन्होंने अंचलाधिकारी और थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
पीड़ित परिवार घटना के बाद से काफी डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उनकी फसल और संपत्ति की रक्षा हो सके और उनके परिवार को न्याय मिल सके। अब यह देखना होगा कि अरियरी थाना की पुलिस और शेखपुरा के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। पीड़ित ने न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए बताया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी फसल खेत में ही बर्बाद हो जाएगी। मौके पर हरियाली थाना के पुलिस राजेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचा तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर उनके हाथ की उंगलियां तोड़ दी इस दौरान राजेंद्र पासवान ने एससी-एसटी एक थाना में पांच लोगों को नाम जक्त अभियुक्त बनाते हुए पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है उन्होंने कहा कि हमारी पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था तभी हमें अपनी जाल माल की सुरक्षा के लिए अपनी ठोस कदम उठाना पड़ा इस दौरान प्रीत रजनीश कुमार ने बताया कि चोरी का केस नहीं उठाने पर हमारे साथ दबंगों ने दुर्व्यवहार कर रहा है इससे प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि इस पर कानूनी कार्रवाई करने की कृपया करें

Leave a Comment