बजरंग दल ने शहर में निकाला शौर्य संचलन, जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा: शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर पूरे भारत वर्ष में 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक शौर्य संचलन निकालने का निर्देश था. जिस पर आज 15 दिसंबर 2024 को शेखपुरा जिले में श्री प्राचीन महावीर मंदिर लालबाग से श्री राम जानकी मंदिर खांड तक शौर्य जागरण यात्रा अशोक कुमार की अध्यक्षता में निकाली गई, संचलन का नेतृत्व निखिल मोदी ने किया. वहीं व्यवस्थापक अमर और प्रह्लाद कुमार काफी दुरुस्त दिखे. मौके पर बजरंग दल के जिलासंयोजक मनोहर कुमार सोनी ने बताया कि युवा शक्ति जागृत करने, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता बनाने के उद्देश्य से शौर्य जागरण यात्रा प्रत्येक वर्ष बजरंग दल के द्वारा निकाला जाता है. उन्होंने कहा कि मात्र 2.5 घंटे में ही श्री राम जन्म भूमि पर कलंक रूपी बाबरी ढांचा को साफ कर दिया गया था. एक ईट तक नहीं मिला था उन्हीं युवाओं के विराट पराक्रम से प्रेरित होकर शौर्य दिवस मनाया जाता है. मौके पर पुजारी मनोरंजन पांडेय, अतिथि भगत जी, निखिल मोदी, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, जुगल कुमार, मनीष, दीपक, पवन, मनीष, प्रवीण जयकर, शुभम सहित सैकड़ों युवा इस यात्रा में शामिल हुए.

Leave a Comment