रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – स्वरूप फाउण्डेशन, के स्थापना दिवस पर बिहार के विभिन्न स्थानों पर स्वरूप फाउण्डेशन के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुआ।इसी क्रम में आज बरबीघा,शेखपुरा में किया गया ! समता कुमार लिखित एवं निर्देशित नाटक “सफ़ाई में भलाई ”
का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया की हमे कैसे स्वच्छता को अपनाकर स्वच्छ रह सकते हैं और शहर वासियों से निवेदन किया गया कि आप अपने आस पास सफ़ाई बना कर रखें ताकि किसी भी तरह का प्रदूषण,बीमारी ना फ़ैल सके!
नाट्य प्रस्तुति के उपरांत संस्था के सचिव समता कुमार ने कहा कि “हमें अपने शहर साफ़ सफ़ाई के प्रति अपनी सोंच बदलनी होगी तभी शहर साफ़ होगा ।” मौके पर संस्था अध्यक्ष सुधीर कुमार और कोषाध्यक्ष आरती कुमारी उपस्थित थीं। नाटक में प्रस्तुति दे रहे कलाकारों के नाम है: आकाश कुमार, रोशन कुमार, रबींद्र कुमार, प्रिंस कुमार, परमानंद पासवान, अमृता कुमारी









