रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

बरबीघा – 12वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024 -25 के लिए शेखपुरा की टीम रवाना।
शेखपुरा की हैंडबॉल की सीनियर बालिका टीम मधेपुरा के लिए रवाना*
यह प्रतियोगिता कामेश्वर मद्य विद्यालय,खेल मैदान वार्ड नंबर एक, मधेपुरा में किया जाएगा।
टीम को हरि झंडी दिखाकर शेखपुरा जिला हैंडबॉल के जिला सचिव सह बिहार हैंडबॉल संग के उपाध्यक्ष आचार्य गोपाल जी और प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के संजय कुमार ने रवाना किया।*
12वीं बिहार राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024 -25 मैं भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला की टीम आज प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा से मधेपुरा के लिए रवाना हुए । यह प्रतियोगिता 13 से 15 दिसम्बर तक कामेश्वर मध्य विद्यालय,खेल मैदान वार्ड नंबर एक, मधेपुरा में आयोजित की जाएगी।
टीम को हरि झंडी दिखाकर शेखपुरा जिला हैंडबॉल के जिला सचिव सह बिहार हैंडबॉल संग के उपाध्यक्ष आचार्य गोपाल जी और प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के प्राचार्य संजय कुमार ने रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार प्रवीण कुमार सुधांशु कुमार नेशनल रेफरी बबलू कुमार इत्यादि मौजूद थे।
टीम कोच अमन कुमार एवं टीम मैनेजर की जिम्मेदारी मोहन और नीतीश कुमार है।
टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
छोटी कुमारी( कप्तान ) खुश्बू कुमारी(उपकप्तान) राधिका सोनम सुप्रिया तनु प्रियंका अदिति राज स्वर्ण राधिका राशी कुमारी क्रिस्टी हर्षिता शामिल है।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक नेशनल रेफरी बबलू कुमार ने कहा टीम अच्छी स्थिति में हर पूरी ईमानदारी से मेहनत की है तथा पदक की दावेदार भी है।
हैंडबॉल के संयुक्त सचिव यशपाल जी ने बताया विद्यालय खेल प्रतियोगिता में हैंडबॉल के अंडर-19 बालक वर्ग मैं शेखपुरा जिला में इसी महीने तीसरा स्थान प्राप्त किया है तथा इसी वर्ष जूनियर वर्ग में भी तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी है और इस बार भी टीम पदक के प्रबल दावेदार है।









