रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड सरीफ गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना घटित हुई है. विवाद का कारण पुराना बताया जाता है. 2021 में विवाद शुरू हुआ था जिसमे मुकदमा भी दर्ज कराया गया था मामला न्यायालय में लंबित है. उसी केश को उठाने के लिए दबंगों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था. अभी ताजा मामला है की सतीश महतो के द्वारा हाथ में हथियार लेकर गोलीबारी की गई और घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. दोनों पक्षों से सिरारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. वही हथियार लेकर गोलीबारी करते युवक का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पहले पक्ष से सतीश महतो हथियार लेकर घर में घुस गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. जबकि किशोरी महतो अपने हाथ में लाठी लेकर घटना को अंजाम दिया है वही दूसरे पक्ष से रिंकू देवी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है. बताया गया है की शिवू चौधरी, रिंकू देवी, छोटेलाल चौधरी, गोरेलाल चौधरी और सीताराम चौधरी के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. वहीं रिंकू देवी ने बताया है की दबंगों के द्वारा लाठी रड और देशी कट्टा हाथ में लेकर मारपीट किया गया. जिसमें रिंकू देवी अर्ध नग्न हो गई. दोनों पक्षों से लिखित आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. वहीं वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है. अब देखना यह लाजमी होगा की सुशासन बाबू के सरकार में अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस इन अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.









