आंगनबाड़ी सेविकाओं की हुई बैठक, आंदोलन पर हुई चर्चा

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा जिला परिषद की बैठक कार्यनंद शर्मा भवन लोकनाथ आजाद पथ स्टेशन रोड शेखपुरा में आयोजित हुआ. इस बैठक की इंदिरा कुमारी ने अध्यक्षता की एवं यूनियन के संरक्षक प्रभात कुमार पांडेय , रमाशंकर सिंह अधिवक्ता, निधीश कुमार गोलू के देख-रेख एवं समाजसेवी वाल्मीकि यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को नेताओं ने गंभीरता पूर्वक आंगनबाड़ी से जुड़ी समस्याओं पर कहा कि सभी केंद्र पर जो मोबाइल उपलब्ध कराया गया है वह खराब हो चुका है. नया मोबाइल दिए बगैर काम करना मुश्किल हो रहा है. मोबाइल का रिचार्ज एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किराया बकाया भी लंबित पड़ा है. गोदभराई, अन्नप्राशन की राशि नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नेताओं ने कहा कि उचित मात्रा में चावल सभी केंद्र पर पहुंचाने की गारंटी एवं पोषाहार की कीमत के अनुकूल राशि देने या खरीद कर केंद्र पर पहुंचने की गारंटी करने और मीनू के अनुसार बर्तन उपलब्ध कराने, कन्या उत्थान मातृ वंदना और प्रोत्साहन की राशि और मानदेय का बकाया चार महीना से लंबित रहने पर सेविका और सहायिका को इस ठंडा के समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में सर्बसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीडीपीओ डीपीओ और जिलाधिकारी महोदय से प्रतिनिधि मंडल मिलकर मांग पत्र सौपेगा. यदि समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो आगे आने वाले दिनों में संघर्ष और आंदोलन का भी रास्ता अपनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका सहायिका बाध्य होगी. आज आयोजित इस बैठक में रेखा कुमारी, मीरा कुमारी,नीरा कुमारी, कंचन कुमारी, कुंदन कुमारी, मधु कुमारी, स्वीटी कुमारी, सुलोचना देवी, सुलोचना देवी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेबिका और सहायिका उपस्थित थे.

Leave a Comment