शेखपुरा के मुस्लिम समुदाय ने तेजस्वी का किया बहिष्कार-लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव का आज शेखपुरा के मुस्लिम समुदाय ने पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है. यह बात लोजपा आर के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कही है. गजाली ने कहा है की आज शेखपुरा जिला और शेखपुरा विधानसभा के अल्पसंख्यक समाज यानि मुसलमान समाज ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का बहिष्कार किया है और यह दिखा दिया कि आज खासकर शेखपुरा विधानसभा में माय समीकरण ध्वस्त हो गया. जिले के सारे मुस्लिम समाज का इमाम गजाली ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है. और कहा है की विपक्ष की हार और हमारी जीत सिर्फ इसी बात से साफ हो जाती है की तेजस्वी यादव का आज शेखपुरा की धरती पर मुस्लिमो ने बहिष्कार किया. दरसल शेखपुरा विधानसभा में 32 हजार मुस्लिम वोट है लेकिन 12 लोगों के अलावे एक भी मुसलमान राजद के साथ नही दिखा. गजाली ने आरोप लगाते हुए कहा है की राजद के विधायक होत्र हुए भी मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार हो रहा है इसलिए वे आरजेडी और महागठबंधन के अलावे तेजस्वी के साथ नही है इसलिए गजाली ने उन सभी का सुक्रिया अदा किया है.

बाइट:-इमाम गजाली–लोजपा आर जिलाध्यक्ष

Leave a Comment