रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता का शेखपुरा पहुंचे तेजस्वी से मुलाकात करना पार्टी के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. यही नहीं रालोमो के नेता का तेजस्वी से यह मुलाकात करना पुरे राजनितिक बाजार को गर्म किए हुए है और शहर में चर्चा का बाजार भी गर्म है. जबकि कई लोग इस मुलाकात पर तरह-तरह की प्रतिक्रियायें भी दे रहें हैं. इन सब के बीच रालोमो के युवा नेता देवेंद्र कुशवाहा ने अपना पक्ष बताते हुए कहा है की वह शेखपुरा जिले के कसार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी हैं और पंचायत की समस्या और कुछ मुद्दों को लेकर उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात किया है. इसमें पार्टी से कोई लेना देना है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 86









