रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा: आज जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. शेखपुरा विधायक विजय कुमार और उपविकास आयुक्त को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक पौधा देकर सम्मानित किया गया. बैठक में सरकार के कल्याणकारी योजनाए प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्याति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित करने के लिए उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया. सभी बैंक पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ
और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित करने को कहा गया. इसके अतिरिक्त हर घर किसान क्रेडिट कार्ड (के॰सी॰सी॰) अभियान अंतर्गत जिले के वैसे सभी किसानों को जो पूर्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अच्छादित है परंतु के॰सी॰सी॰ योजना का लाभ नहीं ले रहे हो उनको चिन्हित करके वैसे को प्राथमिकता देकर के॰सी॰सी॰ योजना का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाने को कहा. उप विकास आयुक्त ने उद्योग विभाग एवं बैंक प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर इस वित्तीय वर्ष में पूर्व से स्वीकृत ऋण लक्ष्य को पूरा करने और वैसे आवेदन जो संबंधित बैंकों अंतर्गत लंबित है उसको जाॅचोंपरांत निष्पादित करने को कहा गया.
सभी शाखा प्रबंधकों को सी॰डी॰ रेसियों में सुधार करने करने की भी कहा गया. सभी बैंकों को अपने-अपने ग्राहकों को बीमा की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को बीमा कराने का भी निर्देश दिया गया है. जिलान्तर्गत कुछ बैंकों का प्रगति शून्य या कम है, अपने स्तर से लक्ष्यों के प्रति अच्छे प्रदर्शन नहीं कर रहें है उन बैंकों के प्रति कार्रवाई भी करने को कहा गया है. इस बैठक में विजय कुमार विधायक शेखपुरा, अग्रणी बैंक प्रबंधक (एल॰डी॰एम॰,) जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गब्य पदाधिकारी, सहायक उद्योग पदाधिकारी एवं पशुपालन पदाधिकारी, आर॰ सेठी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक, के साथ-साथ अन्य बैंको के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित थें.









